
साहेबगंज:- स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया एवं कर्नाटक सरकार द्वारा मंडया में 24 से 28 जनवरी तक आयोजित 67वी एस.जी.एफ.आई.राष्ट्रीय विधालय अंडर 19 बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए + 2 उच्च विद्यालय, कोदरजन्ना की ममता कुमारी,आरती कुमारी, रिया कुमारी ,सुलेखा कुमारी, रेखा कुमारी एवम बालक अंडर 19 आयु वर्ग में +2 बी.डी.उच्च विद्यालय, सकरीगली के मनमोहन कुमार यादव मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, रांची में स्कूली शिक्षा एवम साक्षरता विभाग, झारखंड सरकार द्वारा आयोजित विशेष प्रशिक्षण शिविर के उपरांत रांची से मांड्या के लिए रवाना हुए।वहीं 24 से 28 तक रांची में आयोजित 67वी एसजीएफआई राष्ट्रीय विधालय अंडर 19 बालिका वूशु प्रतियोगिता में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय पतना की राधा कुमारी 60 किलो वर्ग में राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगी।वहीं 28 से 31 जनवरी तक पुणे,महाराष्ट्र में आयोजित सिनियर राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जिले से 74 किलो वर्ग फ्री स्टाईल में मनीष कुमार यादव एवम 92 किलो वर्ग में अमन ओझा का चयन झारखंड टीम में किया गया है। दोनो महाराष्ट्र के लिए 25 जनवरी को रवाना होंगे।सभी खिलाड़ियों को उपायुक्त श्राम निवास यादव, पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव, उप विकास आयुक्त प्रभात कुमार,जिला शिक्षा पदाधिकारी दुर्गानंद झा, जिला शिक्षा अधीक्षक राजेश पासवान, जिला खेल पदाधिकारी राजेश कुमार चौधरी,अनुमंडल शिक्षा पदाधिकारी लक्ष्मण यादव,जिला ओलंपिक संघ सह कबड्डी के अध्यक्ष राजेश कुमार,सचिव माधव चंद्र घोष,कोषाध्यक्ष संतोष उर्फ टिंकू,सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी मनोज कुमार, जिला कबड्डी सचिव मनोज कुमार, कुश्ती संघ की सचिव नमिता विश्वकर्मा, अध्यक्ष रमेश कुमार,खेल विभाग के कोच योगेश यादव,अशोक कुमार , खेलो इण्डिया कुश्ती कोच प्रकाश सिंह बादल,खेल शिक्षक बिरेन्द्र कुमार,बमबम कुमार,आदित्य कुमार,सोने लाल मंडल, नवनीत कुमार सोनू,मृतुंजय कुमार, जूली मुर्मू समेत जिले के खेल प्रेमियों ने शुभकामना दी।