0 0 lang="en-US"> उत्कल ट्रेन ने शीतलहर एवं कोहरे के कारण गम्हरिया में ली पांच लोगों की जानें !
NEWS APPRAISAL

उत्कल ट्रेन ने शीतलहर एवं कोहरे के कारण गम्हरिया में ली पांच लोगों की जानें !

Read Time:1 Minute, 35 Second
उत्कल ट्रेन ने शीतलहर एवं कोहरे के कारण गम्हरिया में ली पांच लोगों की जानें !


जमशेदपुर:- शीतलहर एवं कोहरे के कारण विलंब से चल रही नई दिल्ली उत्कल एक्सप्रेस ट्रेन गुरुवार को हत्यारी ट्रेन साबित हुई। सरायकेला खरसावां ज़िला अंतर्गत गम्हरिया रेलवे स्टेशन से कुछ दूरी पर कांड्रा की ओर गुरुवार की शाम 5:30 बजे दिल दहला देने वाली घटना घटित हुई। जिसमें पांच लोगों की दर्दनाक मौतें हो गई। बताते चलें कि घने कोहरे के कारण उत्कल ट्रेन विलंब से चल रही थी। गुरुवार की शाम लगभग 5:30 बजे रेलवे ट्रैक पार कर रहे पांच लोग इसके चपेट में आ गयें फलस्वरूप सबों की दर्दनाक मौतें हो गई। गौरतलब हो कि इस दर्दनाक हादसे में मृतकों के चिथड़े उड़ गये हैं। बताया जाता है कि कोहरे के कारण रेलवे ट्रैक पार कर रहे लोगों को ट्रेन के गति का अंदाज़ा नहीं लगा और वे सभी इस दर्दनाक हादसे में जान गवां बैठे। फिलहाल रेलवे अधिकारी इस हादसे का पता लगाने में जुटे हैं। शवों को कब्जे में ले लिया गया है। इस हादसे से गम्हरिया एवं आस – पास का माहौल गमगीन है। जीआरपी समेत रेल प्रशासन के आला अधिकारी घटना स्थल पर पहुंच कर जानकारी लियें।

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
0 0 %
Sad
0 0 %
Excited
0 0 %
Sleepy
0 0 %
Angry
0 0 %
Surprise
0 0 %
Exit mobile version