0 0 lang="en-US"> आपसी समन्वय के साथ निर्वाचन से जुड़े कार्यों के निष्पादन में बरतें सावधानीःजिला निर्वाचन पदाधिकार सह उपायुक्त
NEWS APPRAISAL

आपसी समन्वय के साथ निर्वाचन से जुड़े कार्यों के निष्पादन में बरतें सावधानीःजिला निर्वाचन पदाधिकार सह उपायुक्त

Read Time:3 Minute, 29 Second
आपसी समन्वय के साथ निर्वाचन से जुड़े कार्यों के निष्पादन में बरतें सावधानीःजिला निर्वाचन पदाधिकार सह उपायुक्त

देवघर:- जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त विशाल सागर की अध्यक्षता में निर्वाचन से जुड़े कार्यों के सफल संचालन को लेकर सभी कोषांग के वरीय एवं नोडल पदाधिकारियो के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई।बैठक के दौरान उपायुक्त ने विभिन्न कोषांगों में प्रतिनियुक्त अधिकारियों व कर्मियों के अलावा कोषांगों द्वारा किए जाने वाले कार्यों को लेकर सभी कोषांगों के अधिकारियों को निदेशित किया कि आपसी समन्वय स्थापित करते हुए कार्य करे, ताकि सभी कार्य निर्धारित टाइम लाइन के अंदर पूर्ण हो।इसके अलावा बैठक के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त विशाल सागर ने सभी कोषांग के वरीय पदाधिकारी को निर्देश दिया कि सभी अपने-अपने कोषांग से संबंधित बुक को साथ रखे एवं उसे पूरी तरह पढ़ लें। इससे सभी को चुनाव कार्यो को संपादित करने में काफी सहूलियत होगी।उपायुक्त ने प्रशिक्षण कोषांग के वरीय पदाधिकारी को निदेशित किया कि सभी अधिकारियों व कर्मियों के प्रशिक्षण हेतु प्रशिक्षण कैलेंडर ससमय तैयार करा लें, ताकि आवश्यकता अनुसार ससमय सभी प्रशिक्षण दिया जा सके।आगे उपायुक्त ने कार्मिक कोषांग, ईभीएमभीभीपीएटी कोषांग, सामग्री कोषांग, मीडिया कोषांग, स्वीप कोषांग के अलावा वाहन कोषांग की समीक्षा करते हुए संबंधित पदाधिकारी को निदेश दिया गया कि वाहनों कि जरूरत के हिसाब से गाडियों का डिमांड परिवहन कोषांग के वरीय पदाधिकारी को उपलब्ध करा दे, ताकि उपलब्ध गाड़ियों का आकलन करते हुए सभी कोषांगों को वाहन उपलब्ध कराया जा सके। साथ ही उपायुक्त ने सभी कोषांगों द्वारा निर्वाचन से जुड़े कार्यों को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया गया।बैठक में उपरोक्त के अलावे उप विकास आयुक्त डॉ ताराचंद, अपर समाहर्ता चन्द्र भूषण प्रसाद सिंह, जिला परिवहन पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार रजक, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री रवि कुमार, उपनिर्वाचन पदाधिकारी श्री शैलेश कुमार,जिला विज्ञान पदाधिकारी अभय परासर, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी रुन्नु मिश्रा, सहायक जनसम्पर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी के साथ-साथ विभिन्न कोषांगों के नोडल पदाधिकारी एवं संबंधित विभाग अधिकारी उपस्थित रहे।

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
0 0 %
Sad
0 0 %
Excited
0 0 %
Sleepy
0 0 %
Angry
0 0 %
Surprise
0 0 %
Exit mobile version