पाकुड़:-मानव एक सामाजिक प्राणी है। प्राणी इस जगत का सर्वाधिक विकसित जीव है और इस समाज के बिना उसका रहना कठिन ही नहीं असंभव है।माता-पिता, भाई-बहन, रिश्तेदारों आदि लोगों को मिलाकर ही इस समाज की रचना होती है।समाज के बिना मानव का पूर्ण रूप से विकास होना सम्भव ही नहीं है।इसलिए मानव को हर कदम कदम पर समाज की आवश्यकता होती है समाज के लोगों के बीच ही हम अपने जीवन का अधिकतर समय व्यतित करतें है। हम बात कर रहे हैं पाकुड़ जिला के जाने माने समाजसेवी व उद्योगपति लूतफल हक़ जिन्होंने कोरोना काल से लेकर आज तक समाज के साथ खडे होकर जरूरत मंदो के लिए तत्पर रहते हैं। बता दें की लूतफल हक को बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित, सोनाली बेंद्रे से लेकर मलेशिया व ब्रिटिश गवर्नमेंट युके के मेंबर ऑफ़ पार्लियामेंट मे भी कई अवार्ड से नावाजा जा चूका है।मानव होने के नाते जब तक हम एक-दूसरे के दुःख-दर्द में साथ नहीं निभाएँगे तब तक इस जीवन की सार्थकता सिद्ध नहीं होगी। वैसे तो हमारा परिवार भी समाज की ही एक इकाई है, किन्तु इतने तक ही सीमित रहने से सामाजिकता का उद्देश्य पूरा नहीं होता।हमारे जीवन का अर्थ तभी पूरा होगा जब हम समाज को ही परिवार माने।वसुधैव कुटुम्बकम की भावना को हम जितना अधिक से अधिक विस्तार देंगे, उतनी ही समाज में सुख-शांति और समृद्धि फैलेगी।लूतफल हक ने गरीबों के बीच भोजन, वस्त्र व नकद राशि से भी मदद की है।इसीलिए पाकुड़ की जनता उन्हें प्रेम भी करती है और उनका सम्मान भी।