
निर्मल कुमार साह की बिशेष रिपोर्ट,
साहेबगंज:-उप विकास आयुक्त प्रभात कुमार बरदियार मंडरो प्रखंड के कोदे पहाड़, बोरियों प्रखंड के बिजुरिया पहाड़ एवं डुले पहाड़ पहाड़िया जनजाति समुदाय के लोगों के बीच पहुंचे। इस क्रम में उन्होंने ग्रामीणों के बीच कंबल का वितरण किया साथ ही पहाड़िया ग्रामीणों से मुलाकात करते हुए उनका हाल जाना। वहीं निरीक्षण के क्रम में उन्होंने यह भी जाना है कि ग्रामीणों को सही समय पर खाद्यान्न आपूर्ति हो रही है, सभी को विभिन्न योजना अंतर्गत लाभ उपलब्ध हो रहा है कि नहीं।
इस बीच उन्होंने ग्रामीणों की समस्या भी जानी तथा उन्हें जिला प्रशासन की ओर से हर संभव मदद पहुंचने का भरोसा भी दिलाया।
इस क्रम में उप विकास आयुक्त के अलावे जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा एवं अन्य उपस्थित थे।