0 0 lang="en-US"> Jharkhand:सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) में एक विधायक के इस्तीफे के बाद राजनीतिक सरगर्मी तेज:पत्नी कल्पना को CM बना सकते हैं हेमंत सोरेन,
NEWS APPRAISAL

Jharkhand:सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) में एक विधायक के इस्तीफे के बाद राजनीतिक सरगर्मी तेज:पत्नी कल्पना को CM बना सकते हैं हेमंत सोरेन,

Read Time:3 Minute, 20 Second
Jharkhand:सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) में एक विधायक के इस्तीफे के बाद राजनीतिक सरगर्मी तेज:पत्नी कल्पना को CM बना सकते हैं हेमंत सोरेन,

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) में एक विधायक के इस्तीफे के बाद राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। अचानक मुख्यमंत्री बदलने की चर्चा होने लगी है। भाजपा का दावा है कि हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना को सीएम बनाने की तैयारी है और इसलिए गांडेय से विधायक डॉ. सरफराज अहमद से इस्तीफा कराया गया है।हेमंत सोरेन ईडी की सात नोटिस को दरकिनार कर चुके हैं। ऐसे में उनकी गिरफ्तारी की संभावना जताई जा रही है। भाजपा का दावा है कि सोरेन को यदि गिरफ्तार किया जाता है तो वह लालू-राबड़ी की तर्ज पर अपनी पत्नी कल्पना को सत्ता सौंप देंगे। हालांकि, झामुमो ने अभी अपने पत्ते नहीं खोले हैं।
हेमंत सोरेने को ईडी के सातवें समन की अवधि बीतने के तुरंत बाद सरफराज अहमद ने इस्तीफा दिया है। भाजपा का दावा है कि कल्पना को चुनाव लड़वाने के लिए यह सुरक्षित सीट खाली कराई गई है। दरअसल, मुख्यमंत्री और मंत्री ऐसे व्यक्ति को भी बनाया जा सकता है, जो विधानसभा का सदस्य नहीं है, लेकिन छह महीने के भीतर उसे चुनाव जीतकर सदन में पहुंचना होता है।

गांडेय आदिवासी, अल्पसंख्यक बहुल अनारक्षित सीट है। हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ओडिशा की रहने वाली हैं, ऐसे में उन्हें रिजर्व सीट से नहीं लड़ाया जा सकता है। भाजपा का कहना है कि इसलिए अनारक्षित सीट से इस्तीफा कराया गया है। अल्पसंख्यक और आदिवासी बहुल होने के कारण इस सीट को पार्टी सुरक्षित मान रही है।बिहार के जंगल राज के जमाने का इतिहास दोहराने का प्रयास हो रहा है। चारा घोटालेबाज लालू प्रसाद जी के सारे पैंतरे फेल हो गए तो राबड़ी देवी को मुख्यमंत्री’ बनाकर लालू जी जेल चले गए। एक के बाद एक सजा हुई। जेल जाते-आते उनकी पूरी उम्र निकल गई।मुख्यमंत्री बनाकर खुद जेल जाने की योजना बना रहे हैं। जीवन जेल जाने-आने और केश मुकदमों में ही कटेगा।

‘परिवार के बाहर भरोस नहीं: मरांडी

उन्होंने कहा, ‘गांव देहात के लोगों तक यह बात पंहुच गई है कि हेमंत ने झारखंड को दौलत की भूख में लूटकर बर्बाद कर दिया है और सिर्फ अपने लिये बेहिसाब धन-दौलत जमा करने का काम किया है। जनता सही समय पर इनके किए का हिसाब लेगी और सोरेन परिवार के आतंक एवं लूट राज से झारखंड को मुक्त करायेगी। देखते जाइए।’

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
1 50 %
Sad
0 0 %
Excited
1 50 %
Sleepy
0 0 %
Angry
0 0 %
Surprise
0 0 %
Exit mobile version