0 0 lang="en-US"> बदमाशों के खिलाफ तीन दिन चले विशेष अभियान में दस हजार बदमाश हुए गिरफ्तार
NEWS APPRAISAL

बदमाशों के खिलाफ तीन दिन चले विशेष अभियान में दस हजार बदमाश हुए गिरफ्तार

Read Time:2 Minute, 2 Second
बदमाशों के खिलाफ तीन दिन चले विशेष अभियान में दस हजार बदमाश हुए गिरफ्तार

जयपुर, (Rns) : राजस्थान में नवनिर्वाचित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार के अपराधियों के प्रति कड़ा रुख अपनाने के बाद चलाये गए तीन दिवसीय विशेष अभियान में लगभग दस हजार बदमाशों को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस महानिदेशक उमेश मिश्रा ने बताया कि सक्रिय अपराधियों तथा असामाजिक तत्वों की धरपकड़ के लिए बुधवार से प्रदेश भर में चलाये गए तीन दिवसीय इस अभियान के आखिरी दिन तक इन तीनों दिनों में समग्र रूप से 9994 बदमाशों को पकड़ा गया। मिश्रा ने बताया कि अभियान के तीसरे दिन शुक्रवार को 8639 पुलिसकर्मियों की 2301 टीमों ने अपराधियों के 7664 ठिकानों पर दबिश देकर समग्र रूप से 3426 बदमाशों को गिरफ्तार किया है।
उन्होंने बताया कि अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (अपराध) दिनेश एमएन की निगरानी में प्रदेश भर में यह कार्रवाई संचालित की गई। उन्होंने बताया कि सभी रेंज आईजी ने समस्त कार्रवाई की मॉनिटरिंग की एवं स्थानीय पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में फील्ड में पुलिस टीमों द्वारा कार्रवाई की गई। प्रदेश में की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने इस तीन दिवसीय अभियान में 9994 बदमाशों को गिरफ्तार कर 116 मुकदमे दर्ज किए गए हैं। शुक्रवार की कार्रवाई में 37 प्रकरण दर्ज किए गए है। तीन दिनों में 26117 पुलिस अधिकारियों और कार्मिकों की 6904 टीमों द्वारा अपराधियों के 22419 पर दबिश दी गई।

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
0 0 %
Sad
0 0 %
Excited
0 0 %
Sleepy
0 0 %
Angry
0 0 %
Surprise
0 0 %
Exit mobile version