0 0 lang="en-US"> फर्जी चेक पर 15 लाख रुपए की निकासी करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
NEWS APPRAISAL

फर्जी चेक पर 15 लाख रुपए की निकासी करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

Read Time:2 Minute, 9 Second
फर्जी चेक पर 15 लाख रुपए की निकासी करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

राँची:- फर्जी चेक पर 15 लाख रुपए की निकासी करने वाले एक आरोपी को राँची पुलिस ने नागपुर से गिरफ्तार किया।फर्जी चेक पर 15 लाख रुपए की निकासी करने वाले एक आरोपी को राँची पुलिस ने महाराष्ट्र के नागपुर से गिरफ्तार किया है।वहीं एक अन्य आरोपी के घर जब राँची पुलिस पहुँची तो पता चला है कि उसकी मौत हो गई है।15 लाख फर्जी चेक से निकासी मामले में अरगोड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।दर्ज प्राथमिकी के अनुसार एकलव्य प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड के नाम से एक करंट अकाउंट था। जिसका संचालन कांती कुमार के द्वारा किया जाता था। लेकिन बैंक के महाप्रबंधक की ओर से जानकारी दी गई कि आपके खाते से तीन चेक के माध्यम से आरटीजीएस किया गया है।

उक्त आरटीजीएस के बारे में जब पता किया गया तो जानकारी मिली की ग्राहक का जो मोबाइल नंबर अकाउंट में दिया था उसे अचानक आवेदन देकर बदल दिया गया। इसलिए जब आरटीजीएस हुआ तो मैसेज उक्त मोबाइल नंबर पर गया जो बदला गया था। जिसकी जानकारी ग्राहक को उस समय नहीं मिली जब मोबाइल नंबर बदला गया। इसके बाद ही अरगोड़ा थाना में सुमित कोदिरपाल और सचिन प्रमोद बागड़े के विरुद्ध अरगोड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।राँची पुलिस गिरफ्तार अभियुक्त को लेकर आज गुरुवार या शुक्रवार को राँची पहुंचेगी। उसे ट्रांजिट डिमांड पर लिया गया है।राँची में लाकर उससे पूछताछ की जाएगी।

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
0 0 %
Sad
0 0 %
Excited
0 0 %
Sleepy
0 0 %
Angry
0 0 %
Surprise
0 0 %
Exit mobile version