0 0 lang="en-US"> भाकपा माओवादी के नक्सलियों ने पुल निर्माण में लगे कंप्रेशन मशीन को किया आग के हवाले:हुआ लाखों का नुकसान
NEWS APPRAISAL

भाकपा माओवादी के नक्सलियों ने पुल निर्माण में लगे कंप्रेशन मशीन को किया आग के हवाले:हुआ लाखों का नुकसान

Read Time:2 Minute, 19 Second
भाकपा माओवादी के नक्सलियों ने पुल निर्माण में लगे कंप्रेशन मशीन को किया आग के हवाले:हुआ लाखों का नुकसान

लातेहार:- महुआडांड़ थाना क्षेत्र के चुटिया गांव के पास निर्माणाधीन पुल के साइडिंग पर सोमवार की रात भाकपा माओवादी के नक्सलियों ने हमला कर दिया।और इस दौरान नक्सलियों ने पुल निर्माण में लगे कंप्रेशन मशीन को जला दिया। साथ ही कई मजदूरों के साथ मारपीट की गई हैं। इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर मजदूरों से जानकारी ली। पुलिस इलाके में छापामारी अभियान कर रही हैं।प्राप्त जानकारी के अनुसार माओवादी कमांडर छोटू खरवार के नेतृत्व में हथियारबंद नक्सली पुल निर्माण स्थल पर पहुंचे । और मजदूरों को बंधक बनाया और उनके साथ जमकर मारपीट की। उसके बाद निर्माण स्थल पर खड़े कंप्रेशन मशीन को जला दिया। नक्सलियों ने कार्यस्थल पर उपस्थित मजदूरों को धमकी दिया कि काम बंद रखना है। यदि फिर से काम चालू किया गया तो अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहना होगा। काफी देर तक नक्सली घटनास्थल पर जम रहे उसके बाद मजदूरों को धमकी देकर जंगल की ओर चले गए।बाद में मजदूरों ने इसकी सूचना संबंधित ठेकेदार को दी। ठेकेदार के द्वारा मामले की जानकारी पुलिस को दी । सूचना मिलने के बाद मंगलवार की सुबह थाना प्रभारी आशुतोष कुमार के नेतृत्व में पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर पूरी घटना की जानकारी ली।वहीं लातेहार पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन ने बताए कि नक्सली कमांडर छोटू खरवार के द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया है। उन्होंने कहा कि नक्सलियों की गिरफ्तारी के लिए इलाके को सील कर छापामारी की जा रही है।

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
0 0 %
Sad
0 0 %
Excited
0 0 %
Sleepy
0 0 %
Angry
0 0 %
Surprise
0 0 %
Exit mobile version