0 0 lang="en-US"> प्रधान जिला और सत्र न्यायधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकर, ने जरूरतमंदों के बीच निःशुल्क कंबल किया वितरण।
NEWS APPRAISAL

प्रधान जिला और सत्र न्यायधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकर, ने जरूरतमंदों के बीच निःशुल्क कंबल किया वितरण।

Read Time:1 Minute, 53 Second
प्रधान जिला और सत्र न्यायधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकर, ने जरूरतमंदों के बीच निःशुल्क कंबल किया वितरण।


बसंत कुमार गुप्ता व्यूरो प्रमुख,

गुमला:- कड़ाके की ठंड को नजर में रखते हुए माननीय प्रधान जिला और सत्र न्यायाधीश, गुमला, तथा अन्य न्यायिक पदाधिकारीयो के द्वारा सिविल कोर्ट परिसर में जरूरतमंद लोगो को चिन्हित कर कंबल का वितरण किया गया। तत्पश्चात माननीय प्रधान जिला और सत्र न्यायाधीश महोदय के आदेश अनुसार सचिव डालसा के नेतृत्व में गठित टीम जिसमें लीगल एड डिफेंस के अधिवक्ता, डालसा कर्मचारी एवं पैरा लीगल वॉलिंटियर्स के द्वारा गुमला बस स्टैंड, टावर चौक, पटेल चौक, आदि, जगहों में रात के समय दौरा कर जरूरतमंद लोगों तथा महिलाओं पर विशेष ध्यान देते हुए निःशुल्क कंबल वितरण किया गया।

इसी बीच बस स्टैंड पड़ाव से एक जरूरतमंद व्यक्ति को रेस्क्यू कर रैन बसेरे में भेजा गया। प्राधिकार के सचिव श्री पार्थ सारथी घोष ने बताया कि माननीय प्रधान जिला और सत्र न्यायाधीश, गुमला, के मार्गदर्शन पर तथा जिला प्रशासन की मदद से कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजन किया गया तथा ठंड के मौसम में डालसा के द्वारा जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण प्रत्येक वर्ष किया जाता है ताकि लोगों को ठंड से कोई परेशानी ना हो तथा ठंड से वह अपना बचाव कर सके।

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
0 0 %
Sad
0 0 %
Excited
0 0 %
Sleepy
0 0 %
Angry
0 0 %
Surprise
0 0 %
Exit mobile version