0 0 lang="en-US"> आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम के तहत घुटवा पंचायत भवन में परी संपतियो का किया गया वितरण
NEWS APPRAISAL

आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम के तहत घुटवा पंचायत भवन में परी संपतियो का किया गया वितरण

Read Time:3 Minute, 27 Second
आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम के तहत घुटवा पंचायत भवन में परी संपतियो का किया गया वितरण

दिनेश यादव की रिपोर्ट,

पलामू:- सतबरवा प्रखंड अन्तर्गत घुटवा पंचायत भवन में लोगों के लिये आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम में अंचल अधिकारीका, कृष्ण मुरारी तिर्की, एमो अरविंद कुमार, घुटवा पंचायत के मुखिया मनिता देवी,धावडीह पंचायत के मुखिया रिंकी यादव ,प्रमुख रीमा देवी, घुटवा पंचायत के पंचायत समिति सदस्य लक्ष्मी देवी,BFT दिनेश रजक , वार्ड सदस्य रूपवंती देवी ने मुख्यरूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम को शुभारंभ किया गया।शिविर में अबुआ आवास योजना, आयुष्मान कार्ड, लेबर कार्ड, जमीन संबंधित,बिरसा सिंचाई के लिए, कूप योजना, डाक्टरों द्वारा जांच करते हुए दावा वितरण किया गया।

गुरुजी छात्र क्रेडिट कार्ड , मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना एवं निशुल्क साइकिल वितरण योजना का लाभ मुहैया कराया गया। साथ में बुजुर्गों के लिए कमल और धोती साड़ी वितरण किया गया।अन्य योजनाओं से संबंधित अलग-अलग स्टॉल लगाकर लोगों से आवेदन प्राप्त किये गये।आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम के तहत घुटवा पंचायत भवन में लगाया गया शिविरइस दौरान घुटवा पंचायत के ग्रामीणों की समस्याओं को सूचीबद्ध किया गया।कई आवेदकों का ऑन स्पॉट योजनाएं स्वीकृत की गयी।लोगों को विकास के लिए इन सारी योजनाओं के लिए पंचायत में जाकर के स्टाल लगा करके सभी प्रकार की व्यवस्थाएं दी जा रही है।लोगों को अच्छे कार्य करने के लिए उत्साह भी किए जा रहे हैं,जिससे कि लोगों के जरूरतमंदों एवं बुजुर्गों के पेंशन किया गया।वही पर उपस्थित घुटवा पंचायत के मुखिया मनिता देवी ने कही की यह सुनहरा समय है की ,प्रखंड का कार्य पंचायत में शिविर लगाकर परिसंपत्तियों का वितरण किया जा रहा है। ये सौभाग्य की बात है। इस कार्य क्रम में मौके पर संजय यादव, वीरेंद्र सिंह, अरुण यादव सहित योजना का लाभ लेने के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधि समेत, बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। शिविर में निम्न प्रकार का आवेदन किया गया ,अबुवा आवास के लिए 400 फॉर्म,मनरेगा योजना 12,जमीन संबंधित 10फॉर्म, पशु धन पालन फार्म 50 , हेल्थ चेकअप 120, धोती साड़ी 92 सावित्रीबाई फुले योजना संबंधित 10 फॉर्म प्राप्त किया गया ।समाचार लिखे जाने तक का रिपोर्ट ।

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
0 0 %
Sad
0 0 %
Excited
0 0 %
Sleepy
0 0 %
Angry
0 0 %
Surprise
0 0 %
Exit mobile version