0 0 lang="en-US"> मनिका: विकसित भारत संकल्प यात्रा का किया आयोजन
NEWS APPRAISAL

मनिका: विकसित भारत संकल्प यात्रा का किया आयोजन

Read Time:3 Minute, 24 Second
मनिका: विकसित भारत संकल्प यात्रा का किया आयोजन

(लातेहार) मनिका:- प्रखंड परिसर मे गुरुवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा लातेहार जिला अध्यक्ष व पूर्व विधायक हरे कृष्ण सिंह , प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज तिवारी, प्रखंड प्रमुख प्रतिमा देवी,अंचल अधिकारी संतोष शुक्ला, भाजपा जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष छोटू राजा, कांग्रेस विश्व सूत्री अध्यक्ष विश्वनाथ पासवान, द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का आयोजन किया। वही भाजपा के जिला अध्यक्ष हरे कृष्ण ने बताया कि हमारा विकसित भारत संकल्प यात्रा सरकार की योजनाओं के बारे में लोगों को बताया 2047 तक भारत को विकसित बनाने का लक्ष्य है। ग्रामीण भी अपनी छोटी-छोटी योगदान कर केंद्र की इस महत्वपूर्ण योजना में अपनी योगदान कर भारत के विकसित में अपना सहभागिता कर सकते हैं भारत तभी विकसित होगा।

इस दौरान लोगों को जागरूकता किया। केंद्र सरकार के कल्याणकारी योजनाओं के बारे में उपस्थित लोगों को जानकारी दी गई। श्री सिंह ने कहा कि आपको शौचालय दिया जाना देश की महिलाओं को सम्मान की रक्षा है। मोदी विकास और समृद्धि के पर्याप्त हो गए हैं। उनका लक्ष्य 2047 तक भारत को सबसे अधिक विकसित बनाना है। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षाओं योजनाओं के प्रचार प्रसार के लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहसील का आयोजन कर उपस्थित लोगों को योजनाओं की जानकारी दी गई। उक्त अवसर पर केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना उज्जवला योजना के अंतर्गत भारत गैस वितरक इंडियन गैस वितरक। मनिका में दस लाभुक को मुफ्त गैस कनेक्शन दिया गया। साथ ही लोगों को केंद्र प्रायोजित योजनाओं में राज्य सरकार की वित्तीय व प्रशासनिक भागीदारी से भी अवगत कराया गया। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश कार्यकारी सदस्य राजधानी यादव, सांसद प्रतिनिधि विश्वनाथ राय, युवा मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष अंकित कुमार, दिनेश प्रसाद, जिला सोशल मीडिया प्रभारी पंकज यादव, बीपीओ संतोष कुमार, आत्मा सिंह,उप प्रमुख उमेश यादव, समेत कई लोग मौजूद थे।

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
0 0 %
Sad
0 0 %
Excited
0 0 %
Sleepy
0 0 %
Angry
0 0 %
Surprise
0 0 %
Exit mobile version