
लातेहारः- प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, लातेहार अखिल कुमार के निर्देशानुसार व्यवहार न्यायालय, लातेहार के प्रांगण में झालसा एवं नालसा के तत्वावधान में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का उद्घाटन अखिल कुमार ,प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, लातेहार, कटुम्ब न्यायालय राजीव आनन्द, अपर सत्र न्यायाधीश द्वितिय अमित कुमार , अपर सत्र न्यायाधीश तृतीय संजीव झा एवं अधिवक्ता संध लातेहार के अध्यक्ष राजमणी प्रसाद के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।
इस अवसर पर अखिल प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार,लातेहार ने कहा कि विवाद समाज में सघंर्ष उत्पन्न करता है। परंतु लोक अदालत एक ऐसा माध्यम है, जहां न कोई हारता है और न कोई जीतता है, यहां विवादों का निपटारा आपसी सहमति से होता है। राष्ट्रीय लोक अदालत का सिद्धांत त्वरित न्याय से है। न्याय होते हुए भी दिखायी पड़ना चाहिए, इसके लिए राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाता है। एस0 बी0 आई0 के क्षेत्रीय प्रबंधक विनोद कुमार सिंह ने के कहा की आम जनमानस के कठिनाई को देखते हुए नालसा एवं झालसा के तत्वावधान में नियमित समयांतराल पर राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाता है। अधिवक्ता संध लातेहार के अध्यक्ष राजमणी प्रसाद ने भी सभा को संबोधित किया।
इस राष्ट्रीय लोक अदालत मेें कुल 07 बेंच बनाए गए थे। जिसमें इस राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल-3472 वादों का निष्पादन किया गया तथा कुल 16943620/- रू मात्र राजस्व की वसूली की गई। इस मौके पर स्थाई लोक अदालत के 106 लाभुकों को चेक प्रदान किया गया। मोटरवाहन दुर्घटना वाद के तह्त एक मामला में रू0 4,50,000/- का चेक प्रदान किया गया।
इस राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल संचालन में विभिन्न बैकों, वन विभाग, परिवहन विभाग, उत्पाद विभाग, बिजली विभाग समेत अन्य विभागों का काफी महत्वपूर्ण योगदान रहा, जिससे इस राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिकतम मामलों का निष्पादन किया जा सका। डी0एल0एस0ए0 के पारा लिगल वॉलेन्टीयर की भुमिका सराहनीय रहा।इस कार्यक्रम का संचालन स्वाति विजय उपाध्याय सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, लातेहार ने किया, जिन्होने समय-समय पर आयोजित होने वाले लोक अदालत के महत्वपूर्ण और लाभकारी पक्षों का वर्णन किया साथ ही इस राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन में सभी की भागीदारी के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।इस मौके पर लातेहार व्यवहार न्यायालय के न्यायिक पदाधिकारीगण पर प्रधान न्यायधीश, कटुम्ब न्यायालय राजीव आनन्द, अपर सत्र न्यायाधीश द्वितिय अमित कुमार , अपर सत्र न्यायाधीश तृतीय संजीव झा, मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी मो0 नसीर अहमद, अपर मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी शशि भूषण शर्मा, अनुमण्डलीय न्यायिक दण्डाधिकारी मिथिलेश कुमार, सदस्य जिला उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष एवं सदस्य, अधिवक्तागण, संतोष कुमार मिश्रा, अनुमंडल पुलिस अधिकारी, लातेहार, एस0 बी0 आई0 के क्षेत्रीय प्रबंधक विनोद कुमार सिंह, विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधक, विभिन्न विभागों के पदाधिकारीगण, कर्मी, व्यवहार न्यायालय के कर्मचारीगण एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।