पंडवा पलामू से भरत शर्मा की रिपोर्ट:-
पंडवा(पलामू):- पंडवा प्रखंड अंतर्गत लोहड़ा पंचायत में “आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम का शुभारंभ पंडवा प्रखंड विकास पदाधिकारी को फूल देकर किया गया।कार्यक्रम अंतर्गत कई विभाग के कई स्टॉल लगाए गए। साबित्री बाई फुले,कृषि पशुपालन, किशोरी समृद्धि योजना,कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग,पंचायत स्तरीय स्वास्थ्य शिविर, अबुआ आवास योजना, मनरेगा,गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना तथा अन्य प्रकार के स्टॉल से ऑन द स्पॉट समस्याओं का निपटारा किया गया।कार्यक्रम समापन पश्चात कई प्रतिवेदन प्रपत्र प्राप्त हुआ।कार्यक्रम अंतर्गत लोहड़ा पंचायत उप मुखिया योगेंद्र मेहता ,प्रखंड प्रमुख गीता मेहता, लोहड़ा पंचायत मुखिया सुमित्रा देवी,पंचायत समिति ललिता देवी,वार्ड सदस्य रमेश कुमार रजक,सभी पंचायत प्रतिनिधि तथा प्रखंड के कई अधिकारी पदाधिकारी के साथ साथ प्रखंड कर्मी मौजूद रहे।