1 0 lang="en-US"> महिलाओं ने दिया डूबते सूरज को संध्या अर्घ्य छठ घाटों में छठव्रतियों का उमड़ा जनसैलाब.
NEWS APPRAISAL

महिलाओं ने दिया डूबते सूरज को संध्या अर्घ्य छठ घाटों में छठव्रतियों का उमड़ा जनसैलाब.

Read Time:1 Minute, 47 Second
महिलाओं ने दिया डूबते सूरज को संध्या अर्घ्य छठ घाटों में छठव्रतियों का उमड़ा जनसैलाब.

प्रेम कुमार साहू घाघरा,

घाघरा थाना क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में हो रहे छठ पूजा घाघरा के लोगों ने छठ पूजा के तीसरे दिन आज डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया। घाघरा के लोग छठ घाट छठ मोहल्ला, यज्ञ बगीचा छठ घाट,पतगाई नदी छठ घाट पर एकत्रित हुए और सूर्य पूजा की। प्रखंड के तीनों घाटों पर देर शाम को सूर्य भगवान को अर्घ्य देने के लिए घाघरा के लोगों का तांता लग गया था जिन्होंने केले, , गन्ना और कई प्रकार के पकवान का भोग लगाकर छठ गीत गाए।

छठ व्रतीओ ने छठ घाट की सफाई कर सूर्य को जल चढ़ाया। इन दिनों छठ पर्व की धूम है। यह पर्व छठी माता के नाम पर मनाया जाता है।छठी माता को सूर्य भगवान की बहन माना जाता है। छठ रखने वाले लोग अपने बच्चों की लंबी उम्र के लिए 36 घंटे तक छठी माता के नाम का निर्जल व्रत रखते हैं।

https://newsappraisal.in/wp-content/uploads/2023/11/1000368665-1.mp4

महिलाएं घर की साफ -सफाई करने के बाद छठी माता की मूर्ति स्थापित कर आराधना करती हैं। रविवार शाम महिलाओं ने घाट पर डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया और विभिन्न प्रकार के फलों का भोग लगाया। सोमवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद घर में पूजा के साथ ही व्रत खोल दिया जाएगा।

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
0 0 %
Sad
0 0 %
Excited
0 0 %
Sleepy
0 0 %
Angry
0 0 %
Surprise
0 0 %
Exit mobile version