0 0 lang="en-US"> Jharkhand:बारात से लौट रही अनियंत्रित स्कार्पियो पेड़ में मारी जोरदार टक्कर:मौके पर पांच की मौत,दो बच्चे समेत पांच गंभीर रूप से घायल।
NEWS APPRAISAL

Jharkhand:बारात से लौट रही अनियंत्रित स्कार्पियो पेड़ में मारी जोरदार टक्कर:मौके पर पांच की मौत,दो बच्चे समेत पांच गंभीर रूप से घायल।

Read Time:1 Minute, 33 Second
Jharkhand:बारात से लौट रही अनियंत्रित स्कार्पियो पेड़ में मारी जोरदार टक्कर:मौके पर पांच की मौत,दो बच्चे समेत पांच गंभीर रूप से घायल।

गिरिडीह:- मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बाघमारा में भीषण सड़क हादसा हो गया.जहा मौके पर ही पांच लोग की मौत हो गई।जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह बारात से लौट रही स्कॉर्पियो पेड़ से टकरा गयी, जिससे स्कॉर्पियो में बैठे पांच लोगों की मौत हो गयी. वही दो बच्चे समेत पांच लोग घायल हो गये. घटना की सूचना पर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भेजा. वहीं पांचों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया.

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि बारात से लौट रहा वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गया. वाहन की गति इतनी तेज थी कि पेट से टकराने के बाद उसमे बैठे पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी.

इस घटना में झारखंड मुक्ति मोर्चा (अल्पसंख्यक मोर्चा) के जिला उपाध्यक्ष असगर अंसारी के 31 वर्षीय भतीजे सगीर अंसारी के अलावा यूसुफ मियां गजोडीह (70 वर्षीय), इम्तियाज अंसारी (55 वर्षीय), सुभान अंसारी गजोडीह (35 वर्षीय) समेत पांच लोगों की मौत हुई है.

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
0 0 %
Sad
0 0 %
Excited
0 0 %
Sleepy
0 0 %
Angry
0 0 %
Surprise
0 0 %
Exit mobile version