- अनियंत्रित होकर बाइक सवार सड़क पर गिरा हुआ दर्दनाक मौत
प्रेम कुमार साहू घाघरा गुमला
घाघरा:- लोहरदगा 143 नेशनल हाइवे पर गम्हरिया पानी टंकी के समीप मोड़ पर अनियंत्रित होकर बाइक चालक रोड पर ही गिर पड़ा घटना काफी दर्दनाक था जिससे मोटरसाइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गयी। मृतक जिस बाइक से था उसका बाइक का नम्बर JH08D/ 1063 है। उसके चेहरे पर गंभीर चोट लगी है। घटना स्थल पर पहुँचकर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घाघरा थाना लायी है। देर शाम तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी प्रशासन ने मृतक के फोन के मदद से परिजनों का नंबर निकाला और
परिजनों से संपर्क किया सूचना मिलते ही परिजन घाघरा थाना पहुंचे व शव की पहचान की , मृतक के परिजनों ने बताया कि मृतक का नाम यूगल उरांव है जो सेन्हा प्रखंड के डोकाकरम टोली का रहने वाला था परिजनों के अनुसार वह घर से थोड़ी देर में आने की बात कहके निकला था फिर उन्हे प्रशासन के द्वारा सूचना मिला की जुगल का सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई है।इसके बाद परिजनों का रो – रोकर बुरा हाल है।