0 0 lang="en-US"> लौह पुरुष के सम्मान में 11बटा. केरिपुबल ने फिट इंडिया फ्रीडम के तहत लगाई दौड़.
NEWS APPRAISAL

लौह पुरुष के सम्मान में 11बटा. केरिपुबल ने फिट इंडिया फ्रीडम के तहत लगाई दौड़.

Read Time:2 Minute, 37 Second
लौह पुरुष के सम्मान में 11बटा. केरिपुबल ने फिट इंडिया फ्रीडम के तहत लगाई दौड़.

लातेहारः-वेद प्रकाश त्रिपाठी कमाण्डेंट 11वीं वाहिनी केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के अगुवाई में दिन मंगलवार को फीट इंडिया फ्रीडम रन का आयोजन किया गया जिसका संचालन भारत सरकार / केरिपुबल के महानिदेशालय द्वारा दिये गये निर्देशो का पालन करते हुए राष्ट्र को एक सूत्र में बांधने का संदेश देते हुए 11 बटा के अधिकारी एवं जवानों द्वारा फीट इंडिया फ्रीडम रन का आयोजन किया गया । इस आयोजन में 11 बटा0 केरिपुबल ब्लॉक कैम्प से दौड़ का आरंभ कर बाईपास रोड होते हुए थाना मोड़ लातेहार तक किया गया । इस आयोजित दौड़ को वेद प्रकाश त्रिपाठी, कमाण्डेंट 11 बटा० केरिपुबल लातेहार के द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। उक्त फिट इंडिया फ्रीडम दौड़ में बल के – अधिकारियों एवं जवानों ने पूरे उत्साह के साथ शामिल होकर इसे सफल बनाया।
इस दौरान वेद प्रकाश त्रिपाठी कमाण्डेंट 11वीं वाहिनी केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल ने इस फिट इंडिया फ्रीडम दौड़ पर प्रकाश डालते हुए बताया कि आज स्वतंत्र भारत के प्रथम गृहमंत्री लौह पुरुष स्वर्गीय सरदार बल्लभ भाई पटेल जिन्होंने भारत की एकता व अखण्डता को कायम रखने में अहम भूमिका निभायी थी के जन्मदिवस के अवसर पर मनाया गया है जिसके तहत राष्ट्रीय एकता की भावना को जन जन तक पहुचाने कि आवश्यकता है। इस अवसर पर राष्ट्र की एकता एवं अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए बटालियन मुख्यालय में सभी जवानों को शपथ भी दिलाई।इस दौरान वहां जुगल किशोर जोशी द्वितीय कमान अधिकारी निरीक्षक जितेन्द्र कुमार पाण्डेय, निरीक्षक कृष्णा साहु, उप निरीक्षक रामा कान्त सिंह एवं जवान उपस्थित रहे।

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
0 0 %
Sad
0 0 %
Excited
0 0 %
Sleepy
0 0 %
Angry
0 0 %
Surprise
0 0 %
Exit mobile version