बेतला:- मनिका विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामचंद्र सिंह ने गुरुवार को डाल्टनगंज – मेदनीनगर मुख्य पथ में स्थित दुबियाखाड़ चौंक पर तोरणद्वार का शिलान्यास विधिवत पुजा अर्चना नारियल फोड़ कर शिलापट्ट अनावरण कर किया । इस दौरान विधायक रामचंद्र सिंह को कार्यक्रम स्थल पहुंचने पर कार्यकत्ताओं ने फुल माला व बुके भेंट कर भव्य स्वागत किया वहीं उन्होंने राजा मेदनी राय के स्थापित प्रतिमा पर माल्यार्पण करने का भी काम किया। मौके पर विधायक श्री सिंह ने कहां कि इस तोरणद्वार बहुत पुरानी है जो कुछ दिनों पूर्व तेज आंधी और बारिश में काफी जर्जर हो जाने के कारण टुट कर गिर गया था जो की अब नया रूप देने में कोई कसर नहीं छोडा जायेगा यहां के इस तोरणद्वार को बन जाने से इस मोड़ की खुबसुरती और बढ जायेगी यहां के भव्य रूप दिया जाएगा , बहुत दिनों से स्थानीय लोगों की मांग और हमने इस कार्य के लिए बहुत दिनों से काम कराने की उम्मीद थी जो आज धरातल पर दिख रहा है । मौके पर विधायक प्रतिनिधि प्रेम कुमार सिंह उर्फ पिंटू,सदर जिला परिषद प्रतिनिधि अर्जुन सिंह , पंसस अजीत सिंह, हृदया सिंह, सेवा निवृत्त शिक्षक भरदुल सिंह,इंजीनियरिंग मिरुंजय सिंह, अखिलेश यादव,विकास चन्द्र सिंह समेत काफी संख्या में स्थानीय लोग और विधायक समर्थक कांग्रेसी नेता कार्यकर्ता मौजूद थे।