
लातेहारः- विद्या विकास समिति झारखंड के तत्वाधान में आयोजित प्रांतीय संस्कृति महोत्सव 2023 का आयोजन 15 व 16 अक्टूबर को 3 सी बोकारो इस्पात नगरी में संपन्न हुआ। जिसमें झारखंड प्रांत के सभी विभागों से सफल हुए भैया/ बहन इस स्टेट लेवल प्रतियोगिता के अन्य विषयों जैसे वैदिक गणित, कंप्यूटर ,विज्ञान, अंग्रेजी ,संस्कृत ,संस्कृत बोध, पत्र वाचन में भाग लिया।स्थानीय जिला मुख्यालय स्थित सरस्वती विद्या मंदिर लातेहार के 31 भैया/ बहन विभिन्न विषयों में स्टेट लेवल प्रतियोगिता में केवल शामिल ही नहीं हुए बल्कि प्रथम स्थान हासिल किया। कंप्यूटर विषय के विषयाचार्य रितेश रंजन गुप्ता ने बताया कि दशम कक्षा की छात्रा शांभवी सुहाना नम्रता सेन गुप्ता, अनन्या कुमारी ने 10 में से सभी 10 प्रश्नों का सही जवाब देकर प्रथम स्थान प्राप्त किया वहीं अंग्रेजी , वैदिक गणित ,विज्ञान, संस्कृत व पत्रवाचन में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। विद्यालय में इन सभी भैया /बहनों को वंदना स्थल पर सहभागिता पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया गया।विद्यालय के प्रधानाचार्य अरुण कुमार चौधरी ने बताया की प्रतियोगिताएं हमें अनुशासन, धैर्य, संयम व आगे बढ़ाने की प्रेरणा देता है जो हमें सफलता की मार्ग को प्रशस्त करती है।