0 0 lang="en-US"> 10 दिवसीय आवासीय और नि :शुल्क बकरी पालन एवं मुर्गी पालन प्रशिक्षण का किया गया शुभारंभ।
NEWS APPRAISAL

10 दिवसीय आवासीय और नि :शुल्क बकरी पालन एवं मुर्गी पालन प्रशिक्षण का किया गया शुभारंभ।

Read Time:2 Minute, 43 Second
10 दिवसीय आवासीय और नि :शुल्क बकरी पालन एवं मुर्गी पालन प्रशिक्षण का किया गया शुभारंभ।

दुमका:-इंडियन बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान जामा में उद्यमिता विकास कार्यक्रम के तहत् महिलाओं एवं पुरुषों के लिए एक साथ दो आवासीय प्रशिक्षण बकरी पालन एवं मुर्गी पालन शुरू किया गया। इसमें जामा, मसलिया, रामगढ़, जरमुंडी, रानेश्वर के कुल 65 प्रशिक्षणर्थियों को शामिल किया गया है। प्रशिक्षण कार्यक्रम का उदघाटन मुख्य अतिथि नाबार्ड के शुभेंन्दु बेहरा, आरसेटी के निदेशक पंकज कुमार चौधरी,एवं दीदियों के द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया। मुख्य अतिथि शुभेंन्दु बेहरा ने प्रशिक्षणर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप सभी महिलाएं पूरी लगन के साथ प्रशिक्षण प्राप्त करें, साथ ही उन्होंने महिलाओं के उत्साहवर्धन के लिए कहा कि गाँव की महिलाएं अपने कैरियर के लिए बहुत ज्यादा जागरूक है। साथ ही उन्होंने सभी लोगों को घर घर KCC अभियान के बारे में भी विस्तृत जानकारी प्रदान की।साथ ही उन्होंने सभी से कहा कि आप सभी को किसी भी तरह की परेशानी हो तो आप हमसे सीधे संपर्क करें जहाँ तक हो सके आपके समस्याओं का समाधान किया जायेगा। आरसेटी के निदेशक पंकज कुमार चौधरी ने सभी चयनित प्रशिक्षुओं को पूरे मनोयोग से सीखने एवं शत प्रतिशत मन लगाकर कार्य करने के लिए उत्साहवर्धन किया।निदेशक पंकज कुमार चौधरी ने सभी प्रशिक्षुओं से कहा कि प्रशिक्षण के अलावे आप सभी को बैंकिग और विभिन्न सरकारी प्रायोजित योजनाओं के बारे में, व्यासाय प्रबंधन में सॉफ्ट स्किल्स , उधमशीलता दक्षताओं , समय प्रबंधन और संचार कौशल जैसे क्षेत्रों की भी जानकारी प्रदान की जायेगी। इस मौके पर जामा आरसेटी के संकाय सदस्य उत्पल कुमार लाहा, अमरदीप कुमार कार्यालय सहायक अभिषेक कुमार, मनोज कुमार सिंह तथा संजय सोरेन एवं अन्य उपस्थित थे।

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
0 0 %
Sad
0 0 %
Excited
0 0 %
Sleepy
0 0 %
Angry
0 0 %
Surprise
0 0 %
Exit mobile version