0 0 lang="en-US"> संजय कुमार कुशवाहा ने किया नए थाना प्रभारी का पदभार ग्रहण:कहा क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना हमारी पहली प्राथमिकता।
NEWS APPRAISAL

संजय कुमार कुशवाहा ने किया नए थाना प्रभारी का पदभार ग्रहण:कहा क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना हमारी पहली प्राथमिकता।

Read Time:1 Minute, 42 Second
संजय कुमार कुशवाहा ने किया नए थाना प्रभारी का पदभार ग्रहण:कहा क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना हमारी पहली प्राथमिकता।

बिशुनपुरा(गढ़वा):- बिशुनपुरा थाना के नये थाना प्रभारी संजय कुमार कुशवाहा ने 6 अक्टूबर शुक्रवार को बिशुनपुरा थाना पहुंचकर किया पदभार ग्रहण। यह पदभार निवर्तमान थाना प्रभारी बुद्धराम सामद से ग्रहण किया। इसके बाद निवर्तमान थाना प्रभारी बुद्धराम सामद, युवा समाजसेवी प्रशांत कुमार गुप्ता, मुकुंद कुमार ने नये थाना प्रभारी संजय कुमार कुशवाहा को गुलदस्ता देकर स्वागत किया। जहां बिशुनपुरा थाना के नये थाना प्रभारी संजय कुमार कुशवाहा ने बताया की बिशुनपुरा थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना हमारी पहली प्राथमिकता है।

उन्होंने कहा की अपराधिक घटनाओं जैसे चोरी, लूट अन्य छोटी बड़ी घटनाओं पर नकेल कसा जाएगा। थाना में आने वाले समस्याओं को निष्पक्ष होकर सहयोग किया जाएगा। जहां पुलिस व पब्लिक में सामंजस्य स्थापित किया जाएगा। वहीं थाना क्षेत्र के बांकी नदी बालू घाट से अवैध बालू का उत्खनन और परिवहन करने वालों पर विशेष रूप से कार्रवाई की जायेगी। वहीं इस दौरान नए पुलिस अवर निरीक्षक अजीत कुमार ने भी बिशुनपुरा थाना में पदभार ग्रहण किया।

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
0 0 %
Sad
0 0 %
Excited
0 0 %
Sleepy
0 0 %
Angry
0 0 %
Surprise
0 0 %
Exit mobile version