0 0 lang="en-US"> डारिया से एक की मौत होने से गांव में मचा हड़कम: इलाज के लिए गाँव पहुंचा चिकित्सक टीम.
NEWS APPRAISAL

डारिया से एक की मौत होने से गांव में मचा हड़कम: इलाज के लिए गाँव पहुंचा चिकित्सक टीम.

Read Time:4 Minute, 53 Second
डारिया से एक की मौत होने से गांव में मचा हड़कम: इलाज के लिए गाँव पहुंचा चिकित्सक टीम.

प्रेम कुमार साहू घाघरा,

घाघरा:- थाना क्षेत्र के देवाकी कुसुमटोली गॉव में डायरिया ने अपना रौद्र रुप दिखाना शुरू कर दिया है। गंभीर रूप से बीमार प्रतिमा देवी की मौत सदर अस्पताल गुमला में इलाज के क्रम में गुरुवार रात्रि को हो गई । खबर मिलते ही प्रखंड प्रशासन हरकत में आया।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाघरा के प्रभारी चिकित्सा प्रभारी डॉ. ए के एक्का के नेतृत्व में डॉ. रोहित एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मी डोर टू डोर जाकर सिप्रोडॉक, इलेक्ट्रॉल, नोरफ्लोक्स टी जेड एवं जिंक सल्फेट की गोलियां बांटी। इस क्रम में सीएचसी कर्मियों द्वारा 15 लोगों के बीच दवा वितरण किया गया।

इधर विकास भारती बिशुनपुर द्वारा संचालित सुक्का ब्रिजिया अस्पताल के स्वास्थ्यकर्मी डॉ. एम आर आचार्या के नेतृत्व में गॉव में जाकर शिविर लगाया। जहां 22 लोगों के बीच संबंधित आवश्यक दवा का वितरण किया गया। बता दें कि कुसुमटोली गॉव विगत तीन दिनों से डायरिया के चपेट में है और एक दर्जन से अधिक डायरिया से पीड़ित लोग लोहरदगा एवं गुमला में इलाजरत है। इसी क्रम में बुधवार की देर रात करीब ग्यारह बजे प्रतिमा देवी 28 वर्ष को सदर अस्पताल गुमला ले जाया गया जहां इलाज के क्रम में गुरुवार की रात उसकी मौत हो गयी। ग्रामीणों ने बताया कि डेढ़ वर्ष पूर्व बच्चा जनने के क्रम में उसे दो यूनिट ब्लड चढ़ाया गया था और वह शारीरिक रूप से दुर्वल थी। जिससे डायरिया को सहन नही कर सकी। शुकवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुँची और दर्जनों लोगों के बीच दवा बांटी। उन्होंने बताया कि संक्रमित सभी लोग खतरे से बाहर है।
वहीं मामले को गंभीरता से लेते हुवे घाघरा बीडीओ दिनेश कुमार कुसुमटोली पहुच चिकित्सकीय टीम के कार्यों का जायजा लिया। यहां यह बताना आवश्यक है कि एक सौ घर वाले गांव मे 500 आबादी की आबादी है।गॉव में दो कुआं है जिसमे एक कुआं गॉव से व बाहर खेत मे है। एक चापाकल है जिनकी स्थिति अच्छी नहीं है। गॉव में अवस्थित कुवें के पानी का स्वाद अच्छा नही होने के कारण गॉव के अधिकांश लोग खेत मे स्थित कुवें के पानी का ही प्रयोग पीने के लिए करते है। लेकिन उक्त कुवें के मुंडेरा के चारों ओर दरार होने के कारण बाहर का पानी कुवें में प्रवेश करता है और कतई पीने के लिए उपयुक्त नही है।

लेकिन और कोई समुचित उपाय नही होने के कारण लोग उसी कुवें के पानी को कपड़े से छानकर पीने के उपयोग में लाते है। हालांकि शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा ग्रामीणों को पानी को गरम कर पीने सहित अन्य सावधानियां बरते जाने का निर्देश दिया गया ।इधर तीन बच्चों की माँ प्रतिमा की मौत हो जाने के बाद कांग्रेस एवं भाजपा के लोग गॉव पहुँचे और परिजनों को सहयोग किया। भाजपायों ने मृतक के परिवार को ₹1000 का सहयोग राशि दिए वही कांग्रेसियों ने मृतका के परिजनों को एक बोरी चावल दिए जबकि भाजपा के तंबू उरांव श्याम किशोर पाठक आशीष कुमार सोनी पप्पू गुप्ता मंटू ठाकुर विनय गोप प्रमुख सविता देवी सहित प्रखंड अध्यक्ष अरुण पांडेय, अगस्तीन महेश कुजूर, कृष्ना लोहरा, दिलबहार अंसार सहित अन्य लोग शामिल थे।

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
0 0 %
Sad
0 0 %
Excited
0 0 %
Sleepy
0 0 %
Angry
0 0 %
Surprise
0 0 %
Exit mobile version