0 0 lang="en-US"> स्वच्छता हीं सेवा अभियान के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के द्वारा व्यवहार न्यायालय के परिसर में चलाया गया साफ-सफाई अभियान.
NEWS APPRAISAL

स्वच्छता हीं सेवा अभियान के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के द्वारा व्यवहार न्यायालय के परिसर में चलाया गया साफ-सफाई अभियान.

Read Time:2 Minute, 33 Second
स्वच्छता हीं सेवा अभियान के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के द्वारा व्यवहार न्यायालय के परिसर में चलाया गया साफ-सफाई अभियान.

LATEHAR:-जिला मुख्यालय स्थित व्यवहार न्यायालय, के परिसर में झारखण्ड उच्च न्यायालयए के तत्वावधान्  में रविवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार के द्वारा   ‘‘स्वच्छता हीं सेवा’’ अभियान के अवसर पर प्रधान जिला सह सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार अखिल कुमार के दिशा निर्देश में व्यवहार न्यायालय के पदाधिकारीगण एवं कर्मचारीगण के द्वारा साफ-सफाई अभियान चलाया गया। इस अवसर पर प्रधान जिला सह सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार अखिल कुमार के द्वारा बताया गया कि हमलोग जानते हैं कि 02 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर स्वच्छ भारत दिवस मनाया जाता है। बापू का सपना था कि हमारा भारत देश स्वच्छ एवं सुंदर हो।

उन्हीं के सपना को दृष्टिगत रखते हुए पूरे देश में स्वच्छता के लिए जनआंदोलन चलाया जा रहा है, परिणामस्वरूप स्वच्छता एक घरेलू स्वभाव परिवर्तन बन गया है और हर किसी के जुबान पर स्वच्छ भारत मिशन एक घरेलू नाम की तरह बन गया है। इस स्वच्छता पखवाड़ा का आयोजन 15 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक होना है, जो गांधी जयंती के पूर्व संध्या पर बापू को पूर्ण श्रद्धांजली होगी।
  इस स्वच्छता हीं सेवा अभियान के अवसर पर अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश  अमित कुमार  मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी, लातेहार  मो0 अब्दुल नसीर, अपर मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी, लातेहार शशि भुषण शर्मा, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार, लातेहार स्वाति विजय उपाध्याय सहित व्यवहार न्यायालय के कर्मचारीगण, नगर पंचायत के कर्मचारी एवं पीएलवी नीतिश कुमार और जितेन्द्र कुमार ठाकुर इत्यादी उपस्थित रहे।

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
0 0 %
Sad
0 0 %
Excited
0 0 %
Sleepy
0 0 %
Angry
0 0 %
Surprise
0 0 %
Exit mobile version