
प्रेम कुमार साहू,
घाघरा:- भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष गंगोत्री कुजूर द्वारा घाघरा प्रखंड में भाजपायों के साथ स्वच्छता सेवा पखवाड़ा के तहत घाघरा चांदनी चौक में सफाई अभियान चलाया गया। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष गंगोत्री कुजूर ने कहा कि स्वच्छता सेवा पखवाड़ा का उद्देश्य जन जन को स्वच्छता अभियान से जोड़कर स्वच्छता प्रति जागरूक बनाना है।
उन्होंने कहा कि गली मोहल्लों सड़कों एवं सार्वजनिक स्थलों की सफाई के साथ स्वच्छता को जन अभियान बनाएं। साथ ही अपने दैनिक दिनचर्या पर इसे शामिल करें। सफाई अभियान में प्रदेश उपाध्यक्ष के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने घाघरा चांदनी चौक स्थित मार्केट कंपलेक्स सहित अन्य सार्वजनिक स्थलों पर सफाई अभियान चलाया ।वहीं आदर मंडल के भाजपाइयों द्वारा आदर दुर्गा मन्दिर की साफ सफाई कर स्वच्छता के प्रति ग्रामीणों को जागरूक किया मौके पर सांसद प्रतिनिधि अनिल प्रसाद ,सुनील प्रसाद, दिलीप श्रीवास्तव ,हरी लाल उरांव,
आदर मंडल अध्यक्ष गोपाल गोप, युवा मोर्चा अध्यक्ष पप्पु गुप्ता, चाद्रावती मिश्रा, बादल राम सहित भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थिति थे।