0 0 lang="en-US"> तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, 3 बड़े अधिकारियों समेत 5 की मौत.
NEWS APPRAISAL

तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, 3 बड़े अधिकारियों समेत 5 की मौत.

Read Time:1 Minute, 36 Second
तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, 3 बड़े अधिकारियों समेत 5 की मौत.


उमरिया :-(Rns) : मध्य प्रदेश के उमरिया में देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में खनिज विभाग के निरीक्षक, लोक सेवा प्रबंधन और एक इंजीनियर समेत कुल 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। बताया गया कि सभी जन्मदिन की पार्टी मनाकर घर लौट रहे थे। यह पूरी घटना जिले के पाली थानान्तर्गत घुनघुटी चौकी के ग्राम मझगवां की है। जहां नेशनल हाईवे 43 पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। इस भीषण सड़क घटना में तीन लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि दो की जिला चिकित्सालय शहडोल में मौत हुई। मृतकों में शहडोल जिले के खनिज विभाग में पदस्थ पुष्पेंद्र त्रिपाठी, कलेक्ट्रेट कार्यालय में पदस्थ अवनीश दुबे सहित कुल पांच लोग शामिल है। घटना रविवार रात करीब 1 से 2 बजे के बीच की बताई जा रही है। यह सभी ढाबे से जन्मदिन की पार्टी मनाकर शहडोल वापस लौट रहे थे। इस दौरान हादसे का शिकार हो गए। फिलहाल पुलिस इस पूरी घटना की जांच में जुटी हुई है।

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
0 0 %
Sad
0 0 %
Excited
0 0 %
Sleepy
0 0 %
Angry
0 0 %
Surprise
0 0 %
Exit mobile version