0 0 lang="en-US"> सैकड़ो राशन कार्डधरी ने अगस्त माह का राशन नहीं वितरित करने को लेकर बीडीओ सह एमओ को आवेदन देकर किया शिकायत।
NEWS APPRAISAL

सैकड़ो राशन कार्डधरी ने अगस्त माह का राशन नहीं वितरित करने को लेकर बीडीओ सह एमओ को आवेदन देकर किया शिकायत।

Read Time:2 Minute, 10 Second
सैकड़ो राशन कार्डधरी ने अगस्त माह का राशन नहीं वितरित करने को लेकर बीडीओ सह एमओ को आवेदन देकर किया शिकायत।

भवनाथपुर:-समाज सेवी राजमोहन यादव के नेतृत्व में सैकड़ो राशन कार्डधरी ने अगस्त माह का राशन एवं धोती साडी कैलान पंचायत के डीलर रामजन्म सिंह द्वारा नहीं वितरित करने को लेकर बीडीओ सह एमओ जयपाल महतो को आवेदन देकर शिकायत किया। ग्रामीणों ने बीडीओ सह एम ओ जयपाल महतो से डीलर रामजन्म सिंह को बर्खास्त करने की मांग किया, कहा की डीलर द्वारा प्रतिव्यक्ती 2-3 केजी राशन प्रति व्यक्ति तौल कर राशन काट लिया जाता था। अगस्त माह का राशन एवं धोती, साड़ी , लूंगी भी नहीं बाटा गया है।डीलर द्वारा लाभुकों को धमकी देते हुए राशन कार्ड खत्म करने की बात भी कही जाती है। अधिकतर कार्ड धारी आदिम जनजाति कोरवा परिवार से आते है अगर हमलोगों को वर्तमान में राशन नहीं मिलता है तो राशन कार्डधारी लाभुक भूखमरी के शिकार भी हो सकते हैं। अगर एमओ द्वारा डॉलर पर कार्रवाई नहीं की जाती है तो हम लोग उपायुक्त से मिलकर कार्रवाई की मांग करेंगे।
बीडीओ ने ग्रामीणों को आश्वासन देते हुए जल्द राशन वितरण कराने का भरोसा दिया। मौके पर बरती देवी, कमला देवी, मानमती देवी,सुनीता देवी, कलावती देवी,संगीता देवी, प्रमिला देवी,सुनैना देवी, सिमित्री देवी,कांति देवी, दुलारी कुंवर, कालिया देवी,आशा देवी,कुलदीप सिंह, अमरन सिंह,बुधन सिंह,मुरारी सिंह खरवार,नंकू यादव,राजेश राम, अमेरिका सिंह,विष्णु देव सिंह, उमेश भूइयां सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थें।

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
0 0 %
Sad
0 0 %
Excited
0 0 %
Sleepy
0 0 %
Angry
0 0 %
Surprise
0 0 %
Exit mobile version