बेतला :- प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन रविवार को प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न अलग-अलग जगहों पर सांसद प्रतिनिधि कन्हाई प्रसाद के नेतृत्व में बभंडी गाँव के आंगनबाड़ी केंद्र के समीप धूमधाम के साथ के केक काटकर मनाया गया । प्रधानमंत्री के जन्मदिन कार्यक्रम को लेकर मौके पर काफी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं के अलावा ग्रामीण महिला पुरुष और बच्चे भी मौजूद थे जहाँ इस दौरान पार्टी के नेता और वार्ड सदस्य मंजू देवी के द्वारा केक काटते हुए जन्मदिन कार्यक्रम की शुरुआत की गई जिसके बाद मौके पर मौजूद बच्चों और अन्य लोगों के बीच के साथ-साथ मिठाई बताकर जन्मदिन को यादगार बनाने का काम किया गया । मौके पर उप प्रमुख बीरेंद्र जयसवाल , मुखिया जितेंद्र सिंह मंडल महामंत्री मनोज प्रसाद प्रदीप सिंह उपाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह , किसान मोर्चा अध्यक्ष मनोज यादव युवा मोर्चा अध्यक्ष विकास कुमार सिंह, युवा मोर्चा महामंत्री पारस जायसवाल उपेंद्र प्रसाद ओपी , जितेंद शाह ,प्रदीप राम , लखपति सिंह समेत काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे ।इधर छिपादोहार मंडल में मंडल महामंत्री मुन्ना गुप्ता के आवास पर वन एवं पर्यावरण विभाग के प्रखंड सांसद प्रतिनिधि अजय सोनी के नेतृत्व में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी का 73 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में केक काट कर धूमधाम से जन्मदिन मनाया गया । और उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं लंबी दीर्घायु की कामना किये । इस कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य श भीमानंद गिरि भाजयुमो जिला सोशल मीडिया प्रभारी पवन गुप्ता एससी मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुमित रजक ,भाजपा नेता बृजदेव प्रसाद , चंदन प्रसाद साहू , गंगेश्वर ठाकुर , चंद्रदीप सिंह, धर्मेंद्र प्रसाद ,अशोक ठाकुर, अनुराग चंद्रवंशी, नरेश प्रसाद, रंजीत गुप्ता , मंजीत सिंह ,अंशु वर्मा, बबलू कुमार सुमित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं छोटे नन्हे मुन्ने बच्चा भी उपस्थित थे।।