0 0 lang="en-US"> संकल्प रैली में पहुंचे बाबूलाल मरांडी,कार्यकर्ताओं को किया संबोधित।
NEWS APPRAISAL

संकल्प रैली में पहुंचे बाबूलाल मरांडी,कार्यकर्ताओं को किया संबोधित।

Read Time:2 Minute, 46 Second
संकल्प रैली में पहुंचे बाबूलाल मरांडी,कार्यकर्ताओं को किया संबोधित।

सिमरिया :- अनुमण्डल मुख्यालय के खादी ग्राम उद्योग मैदान के सामने भाजपा के संकल्प सभा में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व मुख्य मंत्री सह भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी अपने चार पहिया वाहन से सिमरिया सभा स्थल पहुंचे। जहां मौजूद कार्यकर्ताओं ने उनका फूल माला व गुलदस्ता देकर सम्मानित किया। श्री मरांडी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य में चारों तरफ लूटमार की स्थिति बनी हुई है। कोई क्षेत्र सुरक्षित क्षेत्र नहीं रहा। उग्रवादियों से लेकर अपराधियों के हौसले बढ़ा हुआ है।हेमंत सरकार के राज में पुलिस से पदाधिकारी तक बेलगाम हैं। पुलिस और पदाधिकारियों से जनता से कार्य के बदले उगाही करवाया जा रहा है। जिसका नतीजा है कि भुक्तभोगियों एवं ग्रामीणों का कोई कार्य वगैर रिश्वत के नहीं होता है। वहीं इन दिनों झारखण्ड सरकार केवल ट्रांसफर पोस्टिंग के नाम पर रुपया उगाही कर रही है। यहां बेरोजगारों को अभी तक कोई नोकरी नहीं दिया है। भुखमरी की समस्या बढ़ गयी है। महंगाई चरम सीमा पार कर गया है। ऐसी सरकार को2024 में उखाड़ कर फेंकने की जरूरत है। हमारी सरकार आएगी तो हम रोजगारों को नोकरी ,पानी,आवास, निःशुल्क ग्रामीणों का काम,महंगाई से मुक्ति दिलाएंगे। हालांकि ऐसे बोल से पुलिस कर्मियों में नाराजगी देखि गयी। सभा में सांसद सुनील सिंह, सिमरिया विधायक किसुन दास हजारीबाग विधायक मनीष जयसवाल के अलावे पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता से लेकर प्रखण्ड व पंचायत स्तर के हजारो एवं समर्थक कार्यकर्ता शामिल थे।

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
0 0 %
Sad
0 0 %
Excited
0 0 %
Sleepy
0 0 %
Angry
0 0 %
Surprise
0 0 %
Exit mobile version