लातेहार/मनिका क्षेत्र के नदबेलवा गांव में आपसी विवाद में अयोध्या यादव 45 वर्ष को यूगेश्वर यादव ने टांगी से मार घायल कर दिया। जोकि अयोध्या यादव ने घटनास्थल पर ही गंभी रूप से घायल हो गए इसके बाद उनके परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से मनिका स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी राना भानु प्रताप सिंह पहुंचे और घायल व्यक्ति को बेहतर इलाज के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेजा। जहा बहुत देरी के बाद होस में आया।उसके बाद अयोध्या यादव ने कहा कि मेरे खेत में मकई हुआ हैं ।जिसको मेरे चाचा यूगेश्वर यादव को कहने गया था कि हमारे खेत में लगा मक्का को रोज प्रतिदिन क्यों चरा रहे हैं। इतना कहने के बाद वो आग बबूला हो गए और मुझे जान मारने की ख्याल से कुल्हाड़ी से यूगेश्वर यादव ने मेरे उपर चेहरा पर जोरदार वार कर दिया।जिससे में वही पर गिर गया उसके बाद मुझे कुछ भी जानकारी नहीं हैं। इसलिए में मनिका थाना में आवेदन देकर कानूनी कारवाई की मांग थाना प्रभारी से किया हूं।