0 0 lang="en-US"> उधारी के पैसे मांगने पर चिकन व्यवसाई की पीट पीट कर हत्या, दो गिरफ्तार
NEWS APPRAISAL

उधारी के पैसे मांगने पर चिकन व्यवसाई की पीट पीट कर हत्या, दो गिरफ्तार

Read Time:1 Minute, 37 Second
उधारी के पैसे मांगने पर चिकन व्यवसाई की पीट पीट कर हत्या, दो गिरफ्तार

लोहरदगा : सेन्हा थाना क्षेत्र अंतर्गत बरही गांव में उधारी पैसे मांगने पर चिकन व्यवसायी की मारपीट कर हत्या कर दी गई, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या में संलिप्त दो लोगो को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है, मृतक की पहचान बजरंग बैठा के रूप में हुई है।

मृतक बजरंग बैठा अपने गांव में चिकन का दुकान चलाया करता था, वही गांव के ही दो भाई छेदिया उरांव और घमरू उरांव एक साल से मृतक के दुकान से उधारी चिकन लिया करते थे, मृतक जब गुरुवार रात दोनो के घर दो हजार रुपए उधारी पैसे मांगने गया तो विवाद होने लगा, जिसके बाद दोनो बजरंग बैठा से मारपीट करने लगे जिससे बजरंग बैठा की मौत घटनास्थल पर ही हो गई, वही मारपीट की घटना की सूचना पुलिस को दी गई सूचना पाकर मौके पर सेन्हा थाना पुलिस पहुंची, तब तक चिकन व्यवसाई बजरंग बैठा की मौत हो चुकी थी, घटना के बाद पुलिस ने करवाई करते हुए हत्या का मामला दर्ज कर दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, वही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
0 0 %
Sad
0 0 %
Excited
0 0 %
Sleepy
0 0 %
Angry
0 0 %
Surprise
0 0 %
Exit mobile version