0 0 lang="en-US"> राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर मेजर ध्यानचंद के चित्र पर जिला परिवहन पदाधिकारी सुरेंद्र कुमार ने श्रद्धासुमन अर्पित किया।
NEWS APPRAISAL

राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर मेजर ध्यानचंद के चित्र पर जिला परिवहन पदाधिकारी सुरेंद्र कुमार ने श्रद्धासुमन अर्पित किया।

Read Time:2 Minute, 29 Second
राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर मेजर ध्यानचंद के चित्र पर जिला परिवहन पदाधिकारी सुरेंद्र कुमार ने श्रद्धासुमन अर्पित किया।

लातेहार:-राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर इंडोर स्टेडियम में कार्यक्रम आयोजित किया गया l इस मौके पर जिला परिवहन पदाधिकारी सुरेंद्र कुमार, जिला खेल पदाधिकारी संजीत कुमार ने मेजर ध्यानचंद के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किया l इस मौके पर जिला परिवहन पदाधिकारी ने कहा युवक- युवतियों के अच्छे शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के लिए खेल आवश्यक है l उन्होंने युवाओं से अपील किया कि कोई एक खेल अवश्य खेलें l
इस मौके पर रस्साकस्सी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया l

जिसमें बालक वर्ग में एथलेटिक्स बालक प्रशिक्षण केंद्र लातेहार ने प्रथम स्थान, डे बोर्डिंग वॉलीबॉल सेंटर ( टीम A ) ने द्वितीय तथा डे बोर्डिंग वॉलीबॉल सेंटर ( टीम B ) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया l
रस्साकस्सी के बालिका वर्ग में फुटबॉल प्रशिक्षण केंद्र चंदवा ने प्रथम, डे बोर्डिंग वॉलीबॉल सेंटर टीम A ने द्वितीय तथा डे बोर्डिंग वॉलीबॉल सेंटर टीम ब ने तृतीय स्थान प्राप्त किया l
इस मौके पर जिला परिवहन पदाधिकारी ने खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जिले के इन खिलाड़ियों को सम्मानित किया l

  1. आकांक्षा नागेसिया ( राज्य स्तरीय 800 मीटर दौड़ में प्रथम पुरस्कार विजेता)
  2. प्रेमिका बेक ( राज्य स्तरीय 400 मीटर दौड़ में प्रथम पुरस्कार विजेता)
  3. जेनी टोप्पो, शॉट पुट में प्रथम पुरस्कार विजेता
  4. संजना एक्का डिस्कस थ्रो में प्रथम पुरस्कार विजेता
  5. प्रीति बाड़ा जेवलिन थ्रो में प्रथम पुरस्कार विजेता
  6. कुलदीप टोपनो
  7. आसिफ खान

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
0 0 %
Sad
0 0 %
Excited
0 0 %
Sleepy
0 0 %
Angry
0 0 %
Surprise
0 0 %
Exit mobile version