0 0 lang="en-US"> यूट्यूब पर देखकर युवक ने खुद इलाज का किया प्रयास,स्थिति गंभीर.
NEWS APPRAISAL

यूट्यूब पर देखकर युवक ने खुद इलाज का किया प्रयास,स्थिति गंभीर.

Read Time:1 Minute, 25 Second
यूट्यूब पर देखकर युवक ने खुद इलाज का किया प्रयास,स्थिति गंभीर.

बालूमाथ । एकीकृत बालूमाथ प्रखंड क्षेत्र के टोटी-हेसला ग्राम में एक युवक ने शनिवार को यूट्यूब पर वीडियो देखकर खुद का इलाज करने का प्रयास किया ।जिससे उसकी स्थिति और गंभीर हो गई ।जिसके बाद उसे बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया ।जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज हेतु रांची रिम्स रेफर किया गया । घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार अवधेश कुमार साव 38 वर्ष पिता दिनेश साव ग्राम टोटी-हेसला थाना बरियातू निवासी को बार-बार पतला लैट्रिन हो रहा था । इसके बाद युवक ने यूट्यूब पर वीडियो देखकर कपूर की गोली खा लिया । जिससे उसकी स्थिति और गंभीर हो गई ।जिसके बाद परिजनों ने युवक को बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया जहां डॉक्टर अमरनाथ प्रसाद के द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतु रांची रिम्स रेफर कर दिया ।

Happy
0 0 %
Sad
0 0 %
Excited
0 0 %
Sleepy
0 0 %
Angry
0 0 %
Surprise
0 0 %
Exit mobile version