NEWS APPRAISAL

मोहर्रम पर मनिका में निकाला गया भव्य ताजिया जुलूस

मोहर्रम पर मनिका में निकाला गया भव्य ताजिया जुलूस

मनिका से संतोष प्रसाद की रिपोर्ट,

मनिका। इमाम हसन-हुसैन की शहादत की याद में रविवार को मोहर्रम के अवसर पर मनिका प्रखंड मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में भव्य ताजिया जुलूस निकाला गया। नामुदाग, बांडी मस्जिद, भटकों, बांडी समेत विभिन्न गांवों से निकले ताजिया जुलूस मनिका हाई स्कूल खेल मैदान में एकत्रित हुए।

जुलूस के दौरान युवाओं ने पारंपरिक लाठी खेल और करतबों का हैरतअंगेज प्रदर्शन किया। “या अली… या हुसैन…” के नारों से आसमान गूंज उठा। मनिका प्रखंड में कुल 34 इमामबाड़ा कमेटियों द्वारा आकर्षक व रंग-बिरंगे ताजिया बनाए गए थे, जिनकी भव्यता देखने लायक रही।

https://newsappraisal.in/wp-content/uploads/2025/07/1001664867.mp4

इस धार्मिक आयोजन में हिंदू-मुस्लिम समेत सभी समुदायों के हजारों लोग शामिल हुए, जिससे क्षेत्र में सांप्रदायिक सौहार्द और सामाजिक एकता की मिसाल पेश हुई। जुलूस के दौरान विभिन्न अंजुमनों ने पारंपरिक ताजियों के साथ भाग लिया। पचफेड़ी चौक, ब्लॉक गेट, बाजार चौक और गलियों में भारी भीड़ उमड़ पड़ी। बच्चों और युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।

कई स्थानों पर स्थानीय लोगों द्वारा जुलूस का स्वागत किया गया और जलपान सहित सेवा कार्य किए गए।

शांतिपूर्ण आयोजन के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। प्रखंड विकास पदाधिकारी संदीप कुमार और थाना प्रभारी शशि कुमार के नेतृत्व में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। दोनों अधिकारी स्वयं स्थिति पर नजर बनाए हुए थे और जुलूस की निगरानी करते रहे।

इस अवसर पर कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष दरोगी प्रसाद यादव, विशुत्री अध्यक्ष विश्वनाथ पासवान, लव यादव, डॉ. कोनेन सत प्रसाद, कयूम मियां समेत सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

Exit mobile version